लाइव न्यूज़ :

ओडिशा 25 लाख से ज्यादा बच्चों को कोविड का टीका लगाने की तैयारी में है

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 दिसंबर ओडिशा सरकार 15 से 18 साल आयु वर्ग के 25 लाख से ज्यादा बच्चों को टीका लगाने की तैयारी में है।

परिवार कल्याण विभाग के निदेशक और राज्य में टीकाकरण के प्रभारी डॉक्टर बिजय पाणिग्रही ने कहा कि कोविन पोर्टल पर टीकाकरण के लिए 25.53 लाख बच्चों का पंजीकरण जल्दी शुरू होगा और टीकाकरण अभियान के लिए स्कूलों और कॉलेजों में शिविर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कैसा टीका लगाना है और कितनी खुराकें लगानी हैं, इस संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 12 साल से ज्यादा आयु वाले बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और जेडस कैडिला के जेडवाईकोवी-डी के आपात उपयोग की अनुमति दे दी है।’’

पाणिग्रही ने कहा, ‘‘हम टीकाकरण अभियान के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसपर हमें आधिकारिक दिशा-निर्देश का इंतजार है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सात लाख से ज्यादा कोरोना योद्धाओं को ‘बूस्टर खुराक’ दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘60 साल से ज्यादा आयु वर्ग में हमारे यहां 52.37 लाख लोग हैं, लेकिन सिर्फ अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को ही तीसरी खुराक दी जाएगी।’’

एक सवाल के जवाब में पाणिग्रही ने कहा कि राज्य में करीब 29 लाख लोगों ने टीके की पहली खुराक नहीं ली है।

ओडिशा में अभी तक 2.89 करोड़ लोगों ने कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त की है, वहीं 1.98 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराके दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह