BSE Odisha Result 2018: कल आ सकते हैं ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक
By स्वाति सिंह | Updated: May 6, 2018 17:38 IST2018-05-06T17:38:44+5:302018-05-06T17:38:44+5:30
छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Odisha HSC Result 2018
कटक,6 मई: ओडिशा बोर्ड 10वीं (Odisha HSC Result 2018) के छात्र अपने रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं (HSC) के रिजल्ट 7 मई को सुबह 9 बजे जारी किया जा सकता है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
बता दें कि साल 2017 में बीएसई 10वीं का रिजल्ट करीब एक माह पहले 27 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था। 2017 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 85.28 रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 85 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं जबकि 82 फीसदी लड़के।
ओडिशा बीएसई 10 वीं के परिणाम 2018 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।
2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड के बारे में
बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। बीएसई ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा इस साल 23 फरवरी से 8 मार्च तक चली। परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।