लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने 6,131 शिक्षकों को नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 दिसंबर ओडिशा सरकार ने माध्यमिक विद्यालय के 6,131 नवयुक्ति शिक्षकों को बृहस्पतिवार को शामिल किया। यह नियुक्तियां ‘5टी’ पहल के तहत चल रहे स्कूल कायाकल्प कार्यक्रम के तहत की गई हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां कलिंग स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “ शिक्षा जनता की सामूहिक आकांक्षा है। शिक्षक शिक्षा प्रणाली की आत्मा हैं जबकि छात्र अनंत संभावनाओं के प्रतीक हैं।”

पटनायक ने कहा कि पहले चरण में अब तक राज्य के 1,075 स्कूलों का कायाकल्प किया गया है, सभी सरकारी और सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों को इसी तरह चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

कुल 6,131 शिक्षकों को पिछले 47 दिन में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनमें से 829 शिक्षक हिंदी के और 796 संस्कृत के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान