लाइव न्यूज़ :

रसगुल्ला किसका, पश्चिम बंगाल या ओडिशा का? मामला पहुँचा हाई कोर्ट, याची ने कहा- 400 सालों से चढ़ रहा है प्रसाद

By भाषा | Updated: May 10, 2018 12:04 IST

मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन और न्यायमूर्ति बी आर सारंगी की खंडपीठ ने कल प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे चार सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

Open in App

कटक, 10 मई: ‘रसगुल्ला’ को दिए गए भौगोलिक संकेतक (जीआई) को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर ओडिशा उच्च न्यायालय ने चेन्नई स्थित बौद्धिक संपदा कार्यालय, पश्चिम बंगाल राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन और न्यायमूर्ति बी आर सारंगी की खंडपीठ ने कल प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे चार सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

पुण्य उत्कल ट्रस्ट और खुर्दा जिले के संतोष कुमार साहू ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह अधिकारियों को पश्चिम बंगाल को मिले 'रसगुल्ले' का जीआई टैग वापस लेने का निर्देश दे। याचिका में दावा किया गया है कि चेन्नई के बौद्धिक संपदा कार्यालय के ट्रेडमार्क और जीआई सहायक पंजीयक ने पिछले साल 'गलत रूप से' यह निष्कर्ष दिया था कि इस मिठाई की उत्पत्ति पश्चिम बंगाल से हुई है।

याचिका में दावा किया गया है कि पनीर से बनी इस मिठाई की उत्पत्ति ओडिशा से हुई और इसका संबंध राज्य की जगन्नाथ संस्कृति से है। उसमें कहा गया है, ‘‘करीब 400 वर्षों से हर दिन पुरी के त्रिदेव को रसगुल्ला प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है। यहां तक कि भगवान जगन्नाथ हर साल रथ यात्रा की नीलाद्री बीजे के दौरान क्रोधित देवी लक्ष्मी को शांत करने के लिए इस स्वादिष्ट मिठाई की मदद लेते हैं।’’

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि ओडिशा सरकार ने अपने शांत रवैये के चलते ‘रसगुल्ला’ का जीआई पंजीकरण हासिल करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी