लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता बैजयंत पांडा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:08 IST

Open in App

कटक, 22 नवम्बर ओडिशा उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर जमीन हड़पने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और उनकी उद्यमी पत्नी जागी मंगत पांडा के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी को निरस्त करने से इनकार कर दिया है।

पांडा के परिवार के स्वामित्व वाली एक कंपनी द्वारा दलित समुदाय की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए यह प्राथमिकी 31 अक्टूबर को दर्ज की गई थी।

यह प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज की गई थी।

ओडिशा इन्‍फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड (ओआईपीएल) द्वारा इस संबंध में दाखिल एक याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति बी पी राउत्रे ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय द्वारा इससे पहले दंपति को दिये गये अंतरिम संरक्षण को भी वापस ले दिया।

उच्च न्यायालय ने पांच नवम्बर को एक अंतरिम आदेश में पुलिस को मामले के सिलसिले में दंपति को गिरफ्तार करने से रोक दिया था।

प्राथमिकी में कहा गया है कि भूमि शुरू में अनुसूचित जाति के 22 लोगों की थी और विक्रेताओं ने उन्हें कंपनी के एससी समुदाय से एक कर्मचारी को बेच दिया था।

ईओडब्ल्यू ने कहा कि यह जमीन 2010 से 2013 के बीच रबी सेठी के नाम पर खरीदी गई और इसके बाद 2016 और 2019 मे ओआईपीएल को बेच दी गई और सेठी को कभी भी इसका कब्जा नहीं मिल पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो