लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार ने कम की एक्साइज ड्यूटी तो राज्यों के बीच लगी VAT कटौती की होड़, अब तक 7 ने की घोषणा

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2018 16:47 IST

Petrol and Diesel rates reduced in 5 states: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर 1.50 रुपये कम करेगी। साथ ही साथ तेल कंपनियां प्रति लीटर एक रुपये कम करेंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: मोदी सरकार द्वारा गुरुवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद अब उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, महाराष्ट्र और ओडिशा ने भी इन उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (VAT) कम कर दिया है। वित्त अरुण जेटली ने बताया था कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के इन फैसलों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये की कमी आएगी। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें महँगाी के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। गुरुवार को मुंबई में पेट्रोल की दर 91.34 रुपये प्रति लीटर रही।

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आमजन को फिलहाल नरेंद्र मोदी सरकार ने राहत दी है। दरअसल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर 1.50 रुपये कम करेगी। साथ ही साथ तेल कंपनियां प्रति लीटर एक रुपये कम करेंगी।  कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की जाएगी। ऐलान के इसके कुछ देर बाद मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर दी।

इसके अलावा वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों से अनुरोध करेगी की कि केन्द्र की 2.50 रुपये की कटौती की तर्ज पर सभी राज्य भी 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती को प्रभावी करें। यह काम राज्यों के लिए आसान है। उन्होंने कहा कि  पिछले साल केन्द्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये की कटौती की थी।

वहीं, उन्होंने बढ़ती कीमतों में राहत देने को लेकर कहा कि हम तभी कोई छूट दे सकते हैं जब हमारी राजस्व की क्षमता बढ़ती है। पहली तिमाही के नतीजों में 8.5 फीसदी ग्रोथ देखी गई है। रेवेन्यू के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे साफ है कि डायरेक्ट टैक्स से सरकार को उम्मीद से अच्छा मिल रहा है। इससे फिजिकल डेफिसिट कम करने में फायदा होगा। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावअरुण जेटलीमहाराष्ट्रगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें