लाइव न्यूज़ :

इस मंदिर का खुलेगा खजाना, निरीक्षण करने वाला केवल गमछा पहन कर सकेगा प्रवेश

By भाषा | Updated: March 30, 2018 02:49 IST

रत्न भंडार का आखिरी बार 1984 में निरीक्षण किया गया था। उस समय उसके सात कक्षों में से केवल तीन ही खोले गए थे। वहां देवी- देवताओं के कीमती आभूषण रखे हैं।

Open in App

भुवनेश्वर, 30 मार्च: पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि मंदिर के खजाने, रत्न भंडार में निरीक्षण के लिए जाते समय लोगों को केवल गमछा पहनकर जाना होगा। ओडिशा सरकार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निरीक्षण के लिए 34 साल बाद रत्न भंडार खोलने की मंजूरी देते समय श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के सामने जो शर्तें रखीं, उनमें यह भी शामिल है।

रत्न भंडार का आखिरी बार 1984 में निरीक्षण किया गया था। उस समय उसके सात कक्षों में से केवल तीन ही खोले गए थे। वहां देवी- देवताओं के कीमती आभूषण रखे हैं।

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक पी के जेना ने कहा कि रत्न भंडार में अंदर जाते एवं बाहर आते दोनों ही समय लोगों की जांच की जाएगी। वह अंदर कुछ भी नहीं ले जा पाएंगे, यहां तक कि कपड़े भी नहीं। हम उन्हें पारंपरिक गमछे मुहैया कराएंगे।

इसी बीच ओडिशा उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एसजेटीए को पांच अप्रैल को यह बताने को कहा कि रत्न भंडार को निरीक्षण के लिए कब खोला जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन के नेतृत्व वाली एक खंड पीठ ने एसजेटीए की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया।

याचिका में रत्न भंडार खोलने के लिए उपाय करने की खातिर कम से कम छह हफ्ते का समय मांगा गया था।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया