लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर ‘होमस्टे’ को देगी बढ़ावा

By भाषा | Updated: November 16, 2020 23:14 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 नवंबर ओडिशा सरकार ने सोमवार को राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर ‘होमस्टे’ सुविधाओं को बढ़ावा देने का फैसला किया।

एक अधिकारी ने कहा कि मुख्य सचिव एके त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय डिजिटल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2021-22 वित्त वर्ष से दस साल की अवधि के लिए ‘होमस्टे’ को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा,‘‘आजकल प्राकृतिक स्मारक और रोमांचक पर्यटन काफी चलन में है और ओडिशा में इस क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है। होटल नेटवर्क से अछूते दूरदराज के क्षेत्रों में होमस्टे सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।”

पहले चरण में होमस्टे सुविधाओं के विकास के लिए डायमंड ट्रायंगल बौद्ध सर्किट (रत्नागिरी उदयगिरी ललितगिरी), कोरापुट जिले के ओन्काडेली, खोला, गुप्ती, डांगमाला और केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका नेशनल पार्क, दरिंगाबाड़ी, कंधमाल के बेलघर और सिमलीपाल और मयूभंज में जशीपुर जैसी जगहों को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्य सचिव ने कहा कि इन स्थानों पर लगभग 80 ‘होमस्टे’ प्रदाताओं को हर साल आर्थिक सहायता के साथ प्रोत्साहित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता