लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा सरकार श्रद्धालुओं को किफायती आश्रय उपलब्ध कराने के लिए सुविधा देगी: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:58 IST

Open in App

पुरी, 20 दिसंबर ओडिशा सरकार यहां श्री जगन्नाथ मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को किफायती आश्रय उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा भवन बनाने करने की तैयारी में है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा के निर्माण सचिव सह श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने शनिवार को यहां यह बात कही। उससे पहले एक उच्चस्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने मूलभूत सुविधाओं के उन्नयन एवं धरोहर और वास्तुकला के विकास (एबीएडीए) संबंधी महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के विकास की समीक्षा के लिए पुरी का दौरा किया था।

कुमार ने कहा कि आगंतुकों को सस्ता आश्रय उपलब्ध कराने के लिए बसाली साही पुलिस थाने के पास नौ से 10 एकड़ से अधिक भूमि पर एक बड़ा भवन बनाया जाएगा जिसमें लगभग 100 रुपये से 150 रुपये खर्च करने पर एक बिस्तर उपलब्ध कराया जाएगा।

विकास आयुक्त एस सी महापात्र, 5टी सचिव वीके पांडियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीमंदिर को तीन जनवरी को आम जनता के लिए फिर से खोलने से पहले विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को पुरी का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे