लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने कोविड​​-19 के बढ़ते मामलों के कारण सभी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड​​-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं सहित सभी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह घोषणा की, जहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,000 के आँकड़े को पार कर गई है।

ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) वार्षिक मैट्रिक परीक्षा आयोजित करता है और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) 12वीं कक्षा की परीक्षा कराता है। दोनों ही परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

कक्षा 10 के लिए परीक्षाएं तीन मई से और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होने वाली थीं।

पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार जून के पहले सप्ताह में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद परीक्षा आयोजित करने पर निर्णय लेगी।

उन्होंने एक बयान में कहा, "छात्रों को परीक्षा से पहले पर्याप्त समय दिया जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौवीं कक्षा और 11वीं कक्षा के छात्रों को बिना किसी परीक्षा अगली कक्षाओं में पगोन्नत कर दिया जाएगा।

पटनायक ने ओडिशा राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन से संबद्ध सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में सोमवार से कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं रोकने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अंग्रेजी माध्यम स्कूल और उनके छात्रावास भी सोमवार से बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए