लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने महानदी के तट पर हीराकुंड महोत्सव की योजना बनाई

By भाषा | Updated: October 12, 2021 12:26 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा), 12 अक्टूबर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ओडिशा के पश्चिमी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कोणार्क नृत्य महोत्सव और धौली-कलिंग महोत्सव की तर्ज पर अगले साल फरवरी में हीराकुंड महोत्सव की योजना बनाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा सरकार का पर्यटन विभाग राज्य की सबसे लंबी नदी महानदी के तट पर हीराकुंड जलाशय के किनारे हीराकुंड महोत्सव का आयोजन करेगा। अधिकारी ने बताया कि महोत्सव आयोजित करने का फैसला सरकार पहले ही ले चुकी है।

उन्होंने बताया, ‘‘हमें इस संबंध में हाल में एक पत्र भी मिला है। तीन दिवसीय महोत्सव को हीराकुंड जलाशय के पास आयोजित करने की योजना बनाई गई है, लेकिन कोई स्थान अभी तय नहीं हुआ है।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, चूंकि हीराकुंड जलाशय इस क्षेत्र के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, इसलिए राज्य सरकार ने जलाशय के किनारे महोत्सव आयोजित करने की योजना बनाई है। महोत्सव का उद्देश्य देश भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के अलावा पश्चिमी ओडिशा की कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है।

यह महोत्सव शास्त्रीय, लोक, मार्शल और समकालीन कला शैलियों को एक मंच पर लाएगा। यह हर साल एक विशेष समय पर आयोजित किया जाएगा। हीराकुंड महोत्सव में भाग लेने के लिए देश भर की सांस्कृतिक टीम के अलावा प्रख्यात कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी