लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार के कार्यालयों में होगा कर्मचारियों की पूरी क्षमता से काम

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन अगस्त ओडिशा में कोविड-19 की स्थिति में सुधार और ज्यादातर कर्मचारियों को टीका लगने के चलते राज्य सरकार के सभी विभाग पूरी क्षमता से काम करेंगे। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले सभी विभागों में कर्मचारियों की आधी क्षमता के साथ काम करने का निर्देश जारी किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में कहा, “ज्यादातर कर्मचारियों को अब टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है, इसलिए उनका नियमित कार्यालय आना अनिवार्य है।”

आदेश में कहा गया कि जो कर्मचारी टीका लगवाने में असमर्थ थे उन्हें कार्यालय आने से छूट दी जा सकती है और ऐसे अनुरोध को मामले के आधार पर संज्ञान में लिया जाएगा। हालांकि, अधिसूचना में कहा गया कि आदेश सोमवार से लागू होगा लेकिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से ट्वीट किया गया कि यह तीन अगस्त से प्रभावी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा