लाइव न्यूज़ :

उर्वरक की कमी के समाधान के लिये केंद्र से निरंतर संपर्क बनाएं हुए हैं ओडिशा सरकार : पटनायक

By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 सितंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि राज्य में उर्वरक की कमी के समाधान के लिये प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है ।

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद राजय में उर्वरक की कमी और फसल बीमा का भुगतान नहीं किये जाने के मुद्दों को उठाती रही है।

पटनायक ने कहा, ‘‘किसानों की समस्या पूरे राज्य के लिये चिंता का विषय है । ओडिशा के किसानों के लिये उर्वरकों की अपूर्ति के मद्देनजर मैं लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हूं । हमने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभों के वितरण की ओर भी केंद्र का ध्यान आकर्षित किया है।’’

पटनायक ने 31 जुलाई को केंद्र को लिखे पत्र में कहा था कि मई, जून और जुलाई महीने में उर्वरकों की आपूर्ति में कमी आयी है ।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कृषि त्यौहार ‘‘नुआखाई’’ के अवसर पर राज्य की प्रमुख कालिया योजना के तहत 37 लाख से अधिक छोटे और सीमांत किसानों के बीच 743 करोड़ रुपये का वितरण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो