लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने सभी ‘कोविड-19 केयर सेंटर’ बंद करने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह जुलाई ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में गिरावट के मद्देनजर मंगलवार को सभी ‘कोविड-19 केयर सेंटर’ (सीसीसी) बंद करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों का इलाज सीसीसी में होता रहेगा।

सभी जिलाधिकारियों, नगर पालिका आयुक्तों, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों तथा जन स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखे गए पत्र में कहा गया कि स्थानीय स्तर पर नए मरीजों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भेजा जाएगा। अस्पताल की जरूरत वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या में गिरावट के चलते राज्य के कम से कम 83 सीसीसी लगभग खाली थे।

हल्के और बिना लक्षण वाले मरीजों को घर पर पृथक-वास में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस समय राज्य में कोविड-19 के 28,730 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि लगभग एक हजार मरीज अब भी आईसीएयू या वेंटिलेटर पर हैं।

पत्र में कहा गया कि निर्णय के अनुसार, सभी निर्दिष्ट कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी), निर्दिष्ट सरकारी कोविड अस्पताल (डीसीएच) और सरकारी चिकित्सा कालेजों में कोविड केंद्र चालू रहेंगे। इसके अलावा मरीजों के भर्ती न होने पर निजी अस्पतालों में सभी सरकारी कोविड केंद्र बंद कर दिए जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी