लाइव न्यूज़ :

नयागढ़ में बच्ची की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपे ओडिशा सरकार : प्रधान

By भाषा | Updated: December 27, 2020 01:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को मांग की कि ओडिशा सरकार नयागढ़ जिले में पांच साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंपे क्योंकि मामले की जांच कर रही राज्य पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) मानव अंगों की तस्करी की आशंका को नजर अंदाज कर रही है।

उल्लेखनीय है कि लड़की के माता-पिता ने संदेह जताया है कि उसके अपहरण और हत्या के पीछे मानव अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह का हाथ हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर इसकी जांच एक बेहद पेशेवर केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए तो मामला सुलझ सकता है, जिसके पास इस तरह के कई तरह का अनुभव हों।

प्रधान ने कहा, ‘‘ जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले को सीबीआई को सौंप दिया था,उसी तरह से ओडिशा सरकार को भी लोगों के मन से संदेह को दूर करने के लिए ऐसा करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।”

मंत्री ने कहा कि पीड़ित लड़की के माता-पिता भी एसआईटी की जांच से नाखुश हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया