लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने बच्चों में संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 मई ओडिशा सरकार ने बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक प्रसार की आशंका को देखते हुए इससे निपटने के लिए समिति गठित की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि समिति को बच्चों के बीच संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तय करने और जल्द से जल्द सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि समिति कोविड की चपेट में आने वाले बच्चों के उपचार के वास्ते मानव संसाधन प्रशिक्षण को बढ़ाने समेत बचाव उपायों को लेकर सुझाव देगी।

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख सी बी के मोहंती को सात सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि परिवार कल्याण विभाग के निदेशक बिजय पाणिग्रही को संयोजक बनाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान कई बच्चों के संक्रमण की चपेट में आने और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा महामारी की तीसरी लहर के दौरान बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका जताए जाने के बाद समिति का गठन किया गया है।

हाल ही में राज्य सरकार ने अभिभावकों को परामर्श जारी कर कहा था कि वे घर से बाहर निकलने के दौरान दो साल से अधिक उम्र के बच्चों को मास्क पहनाना सुनिश्चित करें।

इस बीच, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉ श्रीनाथ रेड्डी को टीकाकरण अभियान के संबंध में राज्य सरकार को परामर्श देने के लिए गठित 12 सदस्यीय दल का अध्यक्ष बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों