लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने एनटीए से राज्य के सभी 30 जिलों में नीट यूजी 2021 परीक्षा के आयोजन की अपील की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 12:14 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 मार्च ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से केवल सात शहरों के बजाए राज्य के सभी 30 जिलों में अखिल भारतीय नीट यूजी 2021 परीक्षाएं आयोजित कराने की अपील की है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) पी के महापात्रा ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण राज्य में मौजूदा हालात के मद्दनेजर यह अनुरोध किया।

उन्होंने एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी को सोमवार को लिखे पत्र में कहा कि राज्य के अनुरोध पर विचार किया जाना चाहिए और नीट यूजी परीक्षा सभी 30 जिलों में कराई जानी चाहिए।

एनटीए ने ओडिशा के सात शहरों अंगुल, बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला और संबलपुर में परीक्षा केंद्र बनाने की अधिसूचना जारी की है।

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर छात्रों का नीट यूजी 2021 परीक्षा के लिए कुछेक परीक्षा केंद्रों में आना बहुत असुरक्षित होगा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जिला प्रशासनों की ओर से बार-बार लॉकडाउन लगाए जाने के कारण यातायात प्रणाली अकसर बाधित होती है, जिसकी वजह से छात्रों को केंद्रों तक पहुंचने में मुश्किल होगी।

महापात्र ने एनटीए को याद दिलाया कि नौ मार्च, 2021 की बैठक में भी राज्य सरकार ने यह मामला उठाया था।

एनटीए स्वीकृत/मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय कॉलेजों या संस्थानों में एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों एवं अन्य स्नातक चिकित्सकीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अखिल भारतीय नीट यूजी परीक्षा आयोजित कराती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित