लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने दुर्गा तथा अन्य पूजा के लिए ‘‘बंद’’ पंडाल बना आयोजन की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 13:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 अगस्त ओडिशा सरकार ने विभिन्न पूजा समितियों को दुर्गा, गणेश, लक्ष्मी, काली पूजा और इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों के लिए ‘‘इनडोर’’ (यानी बंद) पंडाल बना कार्यक्रम आयोजित करने की सर्शत अनुमति प्रदान की है। इस तरह के आयोजन के लिए शर्त है कि ऐसे अनुष्ठानों के दौरान इनमें जनता की भागीदारी की अनुमति नहीं होगी।

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सोमवार को इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिस पर मुख्य सचिव एससी महापात्र ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके अनुसार, आयोजकों को जिला मजिस्ट्रेट या उनके द्वारा अधिकृत किसी अन्य अधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन देना होगा। भुवनेश्वर और कटक के पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए ऐसी अनुमति पुलिस आयुक्त या उनके द्वारा अधिकृत कोई अन्य अधिकारी ही देगा।

आदेशानुसार, ‘‘ पूजा पंडाल/मंडप तीन ओर से ढके होंगे। चौथी ओर से भी ये इस तरह से ढके जाएंगे कि मूर्तियों के सार्वजनिक तौर पर कोई दर्शन ना कर सके। जनता/भक्तों को यहां दर्शन की अनुमति नहीं होगी।’’

आदेश के अनुसार, मूर्ति का आकार चार फीट से कम होना चाहिए। किसी भी समय वहां सात से अधिक लोगों के रहने की अनुमति नहीं होगी। पूजा के आयोजन में शामिल आयोजकों और अन्य लोगों को स्थानीय प्रशासन/उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा लगाई गई किसी भी अन्य पाबंदियों का भी पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू