लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने पुरी में समु्द्र तट पर कुटिया खोलने की योजना छोड़ी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:42 IST

Open in App

पुरी, 30 जुलाई गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य, स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और विभिन्न संगठनों के कड़े विरोध को देखते हुए ओडिशा सरकार ने पुरी और कोणार्क के समुद्र तट के किनारे कुटिया बनाने की अपनी योजना शुक्रवार को छोड़ दी।

यह जानकारी पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने यहां स्थानीय विधायक जयंत सारंगी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुरी में समुद्र तट पर कुटिया खोलने की परियोजना को छोड़ने का फैसला किया है।

वर्मा ने कहा, "पुरी एक विरासत वाला शहर है और इसका आध्यात्मिक महत्त्व है। हम इसे उसी तरह विकसित करने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे विरासत वाला शहर पुरी पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।

राज्य सरकार ने ओडिशा पर्यटन विकास निगम (ओटीडीसी) के माध्यम से पुरी और गोपालपुर में समुद्र तट ऐसी पांच कुटियां (छोटे-छोटे कमरे) को खोलने के लिए इच्छुक पक्षों से आवेदन मांगे थे। शुक्रवार को आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि थी।

हालांकि, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, पुरी और कोणार्क के तटों पर कुटिया बनाने की योजना का विरोध कर रहे करीब 50 अलग-अलग संगठनों के साथ खड़े हो गए, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया। इन स्थानों पर पर्यटकों को शराब परोसे जाने की योजना थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल