लाइव न्यूज़ :

ओडिशा बच्ची हत्या: एसआईटी जांच में तेजी, कांग्रेस व भाजपा की टीमों ने अभिभावकों से भेंट की

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह दिसंबर ओडिशा के नयागढ़ जिले में अपहरण के बाद पांच साल की एक बच्ची की हत्या के मामले की पड़ताल विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तेज कर दी है।

बच्ची के माता-पिता ने मुख्य आरोपी के रूप में बाबूली नायक का नाम दिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बाबूली को राज्य के कृषि मंत्री अरुण कुमार साहू का करीबी बताया जाता है।

यह मामला 24 नवंबर को उस समय प्रकाश में आया, जब बच्ची के माता-पिता ने भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश की। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से साहू पर आरोप लग रहे हैं कि वे नायक को बचा रहे हैं।

एसआईटी प्रमुख अरुण बोथा ने कहा, ‘‘ मुझे कम से कम एक पखवाड़ा दें। हमने चार-पांच दिन पहले ही इस मामले की जांच शुरू की है।’’

बोथा ने खुद नायक से पूछताछ की है। एसआईटी दल के सदस्यों ने नायक और उसके चालक के घर की तलाश ली है ताकि अपराध में उनकी संलिप्तता की जांच हो सके। 14 जुलाई को पांच साल की एक बच्ची लापता हो गई थी और 23 जुलाई को नयागढ़ जिले के जादूपुर गांव में उसके घर के पिछले हिस्से में उसके अवशेष बरामद हुए थे।

इसी बीच कांग्रेस की राज्य इकाई के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बच्ची के गांव जाकर उसके माता-पिता से मुलाकात की। ओडिशा में कांग्रेस के प्रभारी ए चेल्ला कुमार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा के नेतृत्व में एक अन्य टीम ने भी बच्ची के माता-पिता से भेंट की। पात्रा ने कहा, ‘‘ हमारी तीन मांगें हैं। पहली सीबीआई जांच की, दूसरी मांग कृषि मंत्री को बर्खास्त किए जाने की है क्योंकि वे मामले के मुख्य आरोपी को बचा रहे हैं। एक और मांग लड़की के परिवार को न्याय दिए जाने की है।’’

हालांकि सत्तारूढ़ बीजद ने विपक्षी पार्टियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे