लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: कोविड रोधी टीका अभियान के लिए लोक कलाकारों का सहारा ले रहा गंजाम जिला प्रशासन

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:33 IST

Open in App

ब्रह्मपुर (ओडिशा), आठ अगस्त ओडिशा में गंजाम जिला प्रशासन कोविड-19 रोधी टीके के संबंध में लोगों की आशंकाओं को दूर करने के लिए लोक कलाकारों की मदद ले रहा है।

लोक नृत्य समूह कुछ निश्चित संख्या में कलाकारों के साथ जिले के गांवों में मंचों पर प्रस्तुति दे रहे हैं। वे लोगों को कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों के निर्देश पर जिले के अलग-अलग पंचायत क्षेत्रों में 278 लोक नृत्य समूहों ने प्रस्तुति दी है और यह जागरूकता अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें इसके लाभों के बारे में बताने के लिए दसकाठिया, पाला, प्रह्लाद नाटक, भारत लीला, जोड़ी शंख, पशु नृत्य, कंधेई नाता (कठपुतली) जैसे लोकप्रिय लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

गंजाम के जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे ने कहा कि लोक नृत्य ग्रामीण लोगों की सोच को बदलने के साथ-साथ मनोरंजन का माध्यम हैं और ऐसे में जागरूकता अभियान तथा कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कलाकारों की मदद ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है