लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास का सामना करने के लिए ओडिशा पूरी तरह तैयार है : पटनायक ने शाह से कहा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 23:17 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को केंद्र सरकार को सूचित किया कि राज्य भीषण चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए तैयार है, जो 26 मई को बालासोर के निकट दस्तक दे सकता है।

पटनायक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वार्ता के दौरान यह बात कही जो चक्रवात की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से कहा, ‘‘हम पूरी तरह तैयार हैं और हमारे अधिकारी केंद्र सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं। जरूरतों को लेकर हम आपको सूचित करेंगे।’’

शाह ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, विभिन्न अस्पतालों में बिजली बैक अप की व्यवस्था करने और राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं।’’

ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों और बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा तथा जगतसिंहपुर जिलों से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। इन जिलों में चक्रवात का खतरा ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर