लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : कालाहांडी में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘सप्तपुरी अमावस्या’ का पर्व

By भाषा | Updated: September 7, 2021 10:52 IST

Open in App

भवानीपटना, सात सितंबर ओडिशा के कालाहांडी जिले में सप्तपुरी अमावस्या का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिन तक चलने वाला यह त्योहार सोमवार से शुरू हुआ।

पहले इस त्योहार को पूरे कालाहांडी में मनाया जाता था और इसे पारंपरिक बाल दिवस माना जाता था लेकिन अब यह पर्व ग्रामीण इलाकों तक ही सीमित है।

इस दिन घरों में बच्चों के लिए परंपरागत मिठाईयां, ‘खाजा’ जैसे पकवान बनाए जाते हैं। इसमें कुल देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और बच्चों को सजाधजा कर खेलने भेजा जाता है।

इस दिन बच्चे टेराकोटा और लकड़ी से बने बैल, घोड़े और हाथी को खींचते हैं जो सूखे मेवों और फूलों से लदे होते हैं। ऐसी मान्यता है कि पुराने जमाने में क्षेत्र के व्यवसायी बैल, हाथी आदि पर अपना सामान लाद कर इस दिन दूर दराज की यात्रा पर रवाना होते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह