ओडिशा : सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर

By भाषा | Updated: December 12, 2020 12:54 IST2020-12-12T12:54:22+5:302020-12-12T12:54:22+5:30

Odisha: Female Maoists killed in encounter with security personnel | ओडिशा : सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर

ओडिशा : सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर

भुवनेश्वर, 12 दिसंबर ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोछापाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के नजदीक दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

डीजीपी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और डिस्ट्रिक्ट वॉलियंटरी फोर्स (डीवीएफ) के जवान ने अभियान शुरू किया। इसके बाद चरमपंथियों ने गांव के नजदीक उनपर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वर्दी पहनी महिला माओवादी मारी गई।

अभय ने बताया कि माओवादी समूह के अन्य सदस्य गोलीबारी के बाद मारी गई महिला माओवादी का शव छोड़कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षा कर्मियों ने शव के अलावा दो बंदूक, चार राउंड गोलियां, माओवादी साहित्य बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha: Female Maoists killed in encounter with security personnel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे