लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: महानदी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, बेटी लापता

By भाषा | Updated: October 5, 2021 11:33 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा), पांच अक्टूबर ओडिशा के संबलपुर में महानदी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति तथा उसके बेटे की डूबने से मौत हो गई और उसकी बेटी अब भी लापता है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई, जब मोहम्मद अल्ताफ, उनका बेटा मोहम्मद आफताब (15) और बेटी रुखसाना परवीन (13) नदी में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि यह परिवार पेंशनपारा का रहने वाला था। बच्ची का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। रुखसाना पानी के बहाव में बह गई थी, जिसके बाद अल्ताफ अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में गहरे पानी में चले गए और बेटा आफताब भी उनके पीछे-पीछे नदी में चला गया। इसके बाद सभी लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी थी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने आफताब का शव बरामद किया और दमकल कर्मियों ने अल्ताफ के शव को नदी से बाहर निकाला। रुखसाना की तलाश अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह