लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा के किसान ने प्रधानमंत्री किसान योजना को लेकर नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:48 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 दिसंबर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए चल रहे कृषक आंदोलन के बीच ओड़िशा के एक किसान ने शुक्रवार को संवाद के दौरान प्रधानमंत्री को उनकी किसान कल्याण योजनाओं को लेकर धन्यवाद दिया और उन्हें बताया कि वह कैसे प्रधानमंत्री किसान योजना से लाभान्वित हुआ।

ओड़िशा के गरीबी प्रभावित नुआपड़ा जिल के किसान नवीन ठाकुर को कृषकों के साथ प्रधानमंत्री की चल रही वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उनसे संवाद करने का मौका मिला।

प्रधानमंत्री ने अभिवादन करते हुए उनसे पूछा, ‘‘ जय जगन्नाथ, नवीन जी, मुझे बताइए, प्रधानमंत्री किसान योजना से आपको कैसे लाभ मिला?’’

इस पर ठाकुर ने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ मुझे प्रधानमंत्री-किसान के तहत पांच किस्तों में 10000 रूपये मिले हैं और मैंने उसका उपयोग उर्वरक और खेती की अन्य जरूरी चीजों को खरीदने में किया।’’

किसान क्रेडिट कार्ड पर मोदी के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे 12 मार्च, 2019 को किसान क्रेडिट कार्ड मिला। मैंने चार रूपये प्रतिशत की ब्याज दर पर 27000 रूपये का बैंक ऋण लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले, हम साहूकारों से 20 प्रतिशत ब्याज दर पर साहूकारों से कर्जा लेते थे। अब हम किसान क्रेडिट कार्ड के चलते बैंकों से चार प्रतिशत की ब्याज दर ऋण ले पाए हैं।’’

ओड़िशा के किसान ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड से मिले ऋण का उर्वरक, बीज, कीटनाशक और खेती की अन्य जरूरी चीजें खरीदने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा मोदी को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना और किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों योजनाओं ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।’’

मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत नौ करोड़ से अधिक परिवारों के लिए 18000 करोड़ रूपये जारी करते हुए किसानों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग