लाइव न्यूज़ :

पर्यटकों को लुभाने के लिए 100 स्थानों पर नौका विहार सेवाएं शुरू करने पर ओडिशा की नजर

By भाषा | Updated: July 10, 2021 12:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 जुलाई ओडिशा सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल के अंत तक 100 स्थानों पर नौका विहार सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में, मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने वन एवं पर्यावरण विभागों को एक महीने के भीतर ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि महापात्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि साल के अंत तक गतिविधियां शुरू हो जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन स्थानों की पहचान पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होने के लिए उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता के आधार पर होनी चाहिए और ये आकर्षक अनुभव प्रदान करने वाले होने चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा, “स्थानों का उचित चुनाव और उनकी लोकप्रियता क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करेगी तथा यह राज्य के पर्यावरण पर्यटन उद्योग को अगले स्तर पर ले जाएगा।”

उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिया और अधिकारियों को उचित प्रशिक्षण के साथ स्थानीय लोगों को शामिल कर सामुदायिक प्रबंधन मॉडल अपनाने का भी सुझाव दिया।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में हीराकुड, मंदिरा, पटोरा, देरास और हादगढ़ समेत करीब 118 छोटे एवं बड़े बांध हैं। राज्य चिल्का, अनसुपा, पाटा और कानिजा, हीराकुड जैसी प्राकृतिक झीलों से नवाजा गया है। इसके अलावा, महानदी, ब्रम्हाणी और बैतरणी जैसी 10 प्रमुख नदी घाटियां भी हैं।

उन्होंने कहा कि ये स्थान नौका विहार गतिविधियों के लिए सैकड़ों स्थल उपलब्ध कराते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं