लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: जनजातीय विकास एजेंसी का अभियंता भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 नवंबर ओडिशा सरकार की समेकित जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) के एक इंजीनियर को आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति कथित रूप से अर्जित करने को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता शाखा ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज जिले के बारीपदा में आईटीडीए के सहायक अभियंता के पास 2.81 करोड़ रूपये की संपत्ति मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सहायक अभियंता के विरूद्ध आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। उसके बाद सतर्कता दलों ने उनके आवास समेत कम से कम 11 परिसरों पर छापा मारा।

सर्तकर्ता निदेशालय के इन अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके पास 2.81 करोड़ रूपये की संपत्ति मिली है जो आय के ज्ञात स्रोतों का 245 फीसद है।’’

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग