लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर में ओडिशा के चालकों ने अपनी मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 अक्टूबर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सैंकड़ों चालकों ने उन्हें कोविड-19 योद्धा का दर्जा देने समेत अपनी 10 मांगों पर बल देने के लिए शुक्रवार को पदयात्रा निकाली।

ओडिशा ड्राइवर महासंघ के तत्वाधान में राज्यभर से चालक सुबह यहां पहुंचे और उन्होंने शहर के प्रवेश मार्ग पालासुनी से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निवास तक पदयात्रा निकाली।

इन चालकों के मार्च करने से सुबह से कई जगहों पर जाम लग गया। वे पारंपरिक खाकी वर्दी में थे। उन्होंने कोविड योद्धा का दर्जा देने एवं 60 साल की सेवानिवृति उम्र पर भत्ते एवं पेंशन देने की मांग की। उन्होंने अपने ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता बढ़ाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान करने की भी मांग की।

चालकों की मांग यह भी थी कि हादसे में मौत पर 20 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा एवं गंभीर रूप से घायल होने पर 10 लाख रूपये का बीमा उन्हें देने की व्यवस्था हो।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘ पहले हमने मुख्यमंत्री को संबोधित करनते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को अपनी मांगों की सूची सौंपी थी। जब हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तब हमने सड़कों पर उतरने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे