लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: मछली पकड़ने के जाल में फंसे मगरमच्छ को निकाला गया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:11 IST

Open in App

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), सात दिसंबर ओडिशा के तटीय जिले केंद्रपाड़ा में पांच फुट लंबे मगरमच्छ को मछली पकड़ने के जाल से सुरक्षित निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ भितरकनिका नदी से लुना नदी में आ गया था और महाकालपाड़ा थाना क्षेत्र के ओराटाघाट गांव के पास एक मछुआरे के जाल में फंस गया था। मछुआरे ने उसे फंसा देख पुलिस और वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने उसे जाल में से निकाला।

वन अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। उसे वापस भितरकनिका नदी में छोड़ दिया गया है।

मगरमच्छ के वहां पहुंचने से स्थानीय मछुआरों में तनाव उत्पन्न हो गया था।

भितरकनिका में खारे पानी के मगरमच्छ (क्रोकोडाइलस पोरोसस) की संख्या 1975 में 96 थी, जो अब बढ़कर 1,768 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे