लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : कोरोना से संक्रमित व्यक्ति ने तीन साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की

By भाषा | Updated: June 13, 2021 00:55 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा), 12 जून ओडिशा के संबलपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 50 साल के व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी तीन साल की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इसके अलावा उसने हमला कर पत्नी और तीन अन्य बच्चों को घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोबिंदपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जौटुकबहाल गांव का सुखा ओराम पांच जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उसे घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गयी थी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात की है जब ओराम घर के दूसरे कमरे में घुसा, जहां उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। उन्होंने बताया कि उसने अपनी तीन साल की बेटी सल्मी की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी और विरोध करने पर ओराम ने पत्नी एतवारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ओराम ने दो से 15 साल के बीच की आयु की अपनी तीन अन्य बेटियों को भी घायल कर दिया।

पुलिस अधिकारी राज किशोर मिश्रा ने बताया कि ओराम की पत्नी किसी तरह से जान बचाकर तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर एक रिश्तेदार के घर चली गयी। ओराम ने अपने गले पर भी वार किया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के घायल सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने ब ताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां