लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर कांग्रेस ने मंगलवार को ओडिशा भर में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया और उसकी छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पिछले सप्ताह पुलिस द्वारा ''बल प्रयोग'' किए जाने का विरोध जताया।

कांग्रेस ने 10 दिसंबर को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग उठायी।

एनएसयूआई कार्यकर्ता 10 दिसंबर को पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर राज्य के गृह मंत्री डी एस मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने और उन्हें कालाहांडी की महिला शिक्षक के अपहरण और हत्या से जुड़े मामले में गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पार्टी मुख्यालय में घुसकर कथित तौर पर बल प्रयोग किया।

विपक्षी दल मिश्रा पर इस मामले में मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।

मंगलवार के धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस विधायक सुरेश रोत्रे ने कहा कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने आरोप लगाया कि 10 दिसंबर की घटना में एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं के सिर, पैर और हाथ में चोटें आईं हैं।

वहीं, पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पथराव का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस