लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का 15 फरवरी को बंद का आह्वान

By भाषा | Updated: February 10, 2021 10:47 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 फरवरी पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने ओडिशा में 15 फरवरी को सात घंटे के बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र एवं ओडिशा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और मंगलवार को कहा कि बंद सुबह सात बजे शुरू होगा एवं दोपहर एक बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में सड़कों पर वाहन नहीं चलेंगे और दुकानें एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

पटनायक ने कहा कि पार्टी यह बात जानती है कि बंद से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन ईंधन की कीमतों में वृद्धि की सरकार की ‘‘आदत’’ के विरोध में प्रदर्शन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

जनता से बंद का समर्थन करने का आह्वान करते हुए पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार को महामारी की वजह से पहले ही मुश्किलों का सामना कर रही जनता को राहत देने के लिए करों में कुछ कमी करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे