लाइव न्यूज़ :

ओडिशा CM नवीन पटनायक का ऐलान, लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% सीटें देगी BJD

By स्वाति सिंह | Updated: March 10, 2019 13:35 IST

इससे पहले शनिवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिसवाल की बेटी एवं कांग्रेस नेता सुनीता बिसवाल सत्तारूढ़ बीजद में शामिल हुई।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) अध्यक्ष नवीन पटनायक बड़ी घोषणा की है। सीएम पटनायक ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी बीजेडी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी सीटें देगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रपाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते दौरान पटनायक ने कहा बीजेडी आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट आवंटन में महिलाओं को 33% आरक्षण देगी। यानि अब बीजेडी की पूरी सीट में से 33 फीसदी सीटें महिलाओं को दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा 'आज मुझे केंद्रपाड़ा आकर बेहद खुशी हो रही है।' 

इससे पहले शनिवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिसवाल की बेटी एवं कांग्रेस नेता सुनीता बिसवाल सत्तारूढ़ बीजद में शामिल हुई। इससे महज दो दिन पहले ही कांग्रेस ने घोषणा की थी कि पार्टी आगामी चुनावों के लिए 'एक परिवार, एक टिकट' की नीति का सख्ती से पालन करेगी। 

इसपर सीएम पटनायक ने कहा, 'मैं खुश हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिसवाल की बेटी श्रीमती सुनीता बिसवाल अपने समर्थकों के साथ हमारी पार्टी में शामिल हुईं। मैं उन सभी का पार्टी में स्वागत करता हूं। मुझे यकीन है कि वे बीजद को और मजबूत बनाएंगे।'

सुनीता ने कहा, 'मैं महिलाओं, किसानों एवं युवाओं के लिए नवीन पटनायक के कल्याणकारी कार्यक्रमों से प्रभावित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं सुंदरगढ़ के लोगों के लिए कुछ कर पाऊंगी।' उन्होंने कहा कि वह बिना किसी शर्त के बीजद में शामिल हुई हैं और टिकट को लेकर पार्टी प्रमुख का जो कुछ भी फैसला होगा उसे स्वीकार करेंगी। बेटी के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमानंद बिसवाल ने कहा, “मेरी बेटी अपने फैसले लेने के लिहाज से काफी बड़ी हो चुकी हैं। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं कांग्रेस में ही बना रहूंगा।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवीन पटनायकओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं