लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कालाहांडी में 200 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 00:57 IST

Open in App

भवानीपटना/भुवनेश्वर, 19 जून ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कालाहांडी जिले में एल्युमीनियम कंपनी वेदांता रिसोर्सेज द्वारा स्थापित 200 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया।

सभी आधुनिक सुविधाओं वाले इस अस्पताल को कंपनी द्वारा वित्त पोषित किया गया है, लेकिन इसका प्रबंधन ओडिशा सरकार द्वारा किया जाएगा।

पटनायक ने वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और कंपनी के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में डिजिटल कार्यक्रम के जरिए अस्पताल का उद्घाटन किया।

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला मुख्यालय भवानीपटना में स्थापित इस कोविड ​​अस्पताल में 200 बेड, 16 गहन देखभाल इकाइयां (आईसीयू) और वेंटिलेटर सपोर्ट वाली कई उच्च निर्भरता इकाइयां (एचडीयू) हैं।

कंपनी ने कहा कि अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए एक वार्ड है, जो ओडिशा में अपनी तरह का पहला वार्ड है।

रोगियों को जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति बढ़ाने के लिए वेदांता ने अस्पताल परिसर में एक ऑक्सीजन संयंत्र भी स्थापित किया है।

अस्पताल का उद्घाटन करते हुए, पटनायक ने कालाहांडी के लोगों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य पेशेवरों, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोविड-19 की उग्र दूसरी लहर के खिलाफ लड़ने के लिए बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल