ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत, सीवेज कार्य के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:28 IST2021-11-20T19:28:33+5:302021-11-20T19:28:33+5:30

Odisha CM approves Rs 500 crore for road repair, sewage works | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत, सीवेज कार्य के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत, सीवेज कार्य के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

भुवनेश्वर, 20 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राज्य भर के शहरी क्षेत्रों में सड़कों के विकास एवं मरम्मत और सीवेज से संबंधित कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य तत्काल शुरू कर इसे आगामी मानसून के मौसम से पहले पूरा कर लिया जाए। हाल के दिनों में सड़कों और सीवेज प्रणाली की खराब स्थिति के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं।

भुवनेश्वर में सितंबर में एक खुले नाले में गिरने से 15 वर्षीय स्कूली किशोर की मौत हो गई थी। उसका शव करीब 10 किमी दूर बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha CM approves Rs 500 crore for road repair, sewage works

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे