लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने पुरी के किसानों के लिए 33 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार की प्रमुख योजना आजीविका व आय वृद्धि के लिए कृषक सहायता (कालिया) के तहत पुरी जिले के किसानों को 33.03 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस कार्यक्रम से जिले के 1,65,131 छोटे और सीमांत किसानों को लाभ होगा जबकि प्रत्येक उत्पादक को 2021-22 रबी फसल के लिए 2,000 रुपये मिलेंगे। यह राशि सीधे किसानों के खातों में जमा करा दी जाएगी।

इस कल्याणकारी योजना के मुताबिक छोटे और सीमांत किसानों को एक साल में दो फसलों के लिए दो किश्तों में कुल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत भूमिहीन किसान भी तीन साल के लिए 12,000 रुपये प्रति वर्ष प्राप्त करने के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने 11 सितंबर को कालिया योजना के तहत 37,12,941 किसानों के लिए 742.58 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।

हालांकि, पीपली उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पुरी जिले के किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू