लाइव न्यूज़ :

ओडिशा बंदः शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: February 14, 2021 22:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 फरवरी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के छह घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा में सभी स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे।

स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री एसआर दास ने कहा कि तकनीकी संस्थान और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भी 15 फरवरी को बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया, '' सरकार ने बंद के दौरान छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला किया है। 16 फरवरी को सरस्वती पूजा की वजह से भी कोई कक्षा नहीं होगी। ''

मंत्री ने कहा कि सरकार ने सोमवार को उच्च शिक्षा और कौशल विकास विभागों के तहत आने सभी संस्थानों को भी बंद करने की घोषणा की है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र और ओडिशा सरकार दोनों को दोषी ठहराते हुए, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक ने कहा था कि बंद सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो