अगस्त में होंगी ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:36 IST2021-07-19T22:36:42+5:302021-07-19T22:36:42+5:30

Odisha Civil Services Exam to be held in August | अगस्त में होंगी ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा

अगस्त में होंगी ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा

भुवनेश्वर, 19 जुलाई ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सोमवार को कहा कि राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त को होगी।

इसके संबंध में जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020, भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर, बालेश्वर और ब्रह्मपुर में आयोजित की जाएगी।

ओपीएससी ने कहा कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1.30 से अपराह्न 3.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सभी दिव्यांग व्यक्तियों को अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश प्रमाण पत्र और निर्देश बाद में आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha Civil Services Exam to be held in August

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे