लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसान कानून निरस्त करने के फैसले पर कहा : यह किसानों के हित में

By भाषा | Updated: November 19, 2021 13:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 19 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत किया।

पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) किसानों का समर्थन जारी रखेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, “देश और उसके किसानों के हित में सभी तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत है। आपके खेत और परिवार लंबे समय से आपका इंतजार कर रहे हैं और वो आपका स्वागत कर खुश होंगे। बीजद ओडिशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी।”

बीजद ने इससे पहले कहा था कि तीनों कानूनों में छोटे और वंचित किसानों के हितों को नजरअंदाज किया गया है।

इसके अलावा, बीजद एमएस स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है । उन्होंने प्रदर्शनरत किसानों से घर लौटने का आग्रह भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां