लाइव न्यूज़ :

ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपुर सीट से दिया इस्तीफा, हिन्जिली सीट रखी बरकरार

By भाषा | Updated: June 3, 2019 05:31 IST

बीजद सुप्रीमो ने हाल में लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में गंजम जिले के हिन्जिली के साथ ही पश्चिम ओडिशा में बीजेपुर सीट से चुनाव लड़ा था और वे दोनों ही सीटों पर जीते थे। मुख्यमंत्री ने पहली बार दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा।

Open in App

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और हिन्जिली सीट को बरकरार रखा है। बीजू जनता दल (बीजद) के महासचिव बिजय नायक ने कहा कि पटनायक ने बरगढ़ जिले में बीजेपुर सीट से विधायक के तौर पर अपना इस्तीफा अध्यक्ष एस एन पात्र को भेज दिया ।

बीजद सुप्रीमो ने हाल में लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में गंजम जिले के हिन्जिली के साथ ही पश्चिम ओडिशा में बीजेपुर सीट से चुनाव लड़ा था और वे दोनों ही सीटों पर जीते थे। मुख्यमंत्री ने पहली बार दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा। हिन्जिली से अपनी सदस्यता बरकरार रखते हुए पटनायक ने उनके समर्थन के लिए बीजेपुर के लोगों का आभार जताया। वह लगातार पांचवीं बार इस सीट से जीते हैं।

विधानसभा चुनावों में बीजद को शानदार जीत दिलाने वाले पटनायक ने हिन्जिली सीट से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पीताम्बर आचार्य को 60,160 वोटों से हराया। बीजेपुर में बीजद प्रमुख ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी सनत कुमार को 57,122 वोटों से हराया। बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 112 सीटें जीती। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहने के बाद 2000 में राज्य की राजनीति में प्रवेश करने से लेकर अब तक पटनायक गंजम जिले में हिन्जिली से जीतते रहे हैं।

पटनायक ने बीजेपुर सीट से ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब तीन दिन पहले उन्होंने बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कच्चे मकान वाले 34,000 परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराने की योजना समेत 1,330 करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया। 

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया