लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, कुल 64.98 करोड़ रुपये की मिल्कियत

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 जनवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास कुल 68.98 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

पटनायक ने कुछ दिन पहले जन प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों से संपत्ति का ब्यौरा देने और सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता बरकरार रखने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने पिछले वित्त वर्ष तक की अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

पटनायक की संपत्ति के ब्यौरे में बताया गया है कि उनके नयी दिल्ली और ओडिशा के भुवनेश्वर तथा गंजाम जिले के हिंचलकुट समेत विभिन्न स्थानों पर सात बैंक खाते हैं।

मुख्यमंत्री की चल संपत्ति में 1.34 करोड़ रुपये के मूल्य की बैंक में जमा धनराशि और आभूषण शामिल हैं।

वहीं पटनायक की अचल संपत्ति में फरीदाबाद के टीकरी खेड़ा गांव में 22.7 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली कृषि भूमि और एक इमारत शामिल है, जिसका मूल्य 10 करोड़ रुपये से अधिक है।

उन्हें कृषि भूमि अपनी मां की ओर से मिली थी।

पटनायक की नयी दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर मौजूद पैतृक संपत्ति में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। संपत्ति की कीमत 43 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसके अलावा भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निकट स्थित नवीन निवास में दो तिहाई-हिस्सेदारी है, जिसकी कुल कीमत 9,52,46,190 रुपये से अधिक है। यह संपत्ति भी उन्हें मां की ओर से मिली थी।

मुख्यमंत्री पर 1.25 करोड़ रुपये की देनदारी है, जो उन्होंने फरीदाबाद में स्थित कृषि भूमि को बेचने के लिये 18 सितंबर 2019 को एक करार के तहत एडवांस के रूप में लिये थे।

पिछले साल मुख्यमंत्री पर 15 लाख रुपयों की देनदारी और थी , जो उन्होंने अपनी बड़ी बहन गीता मेहता से लिये थे। हालांकि उन्होंने इस साल वह कर्ज चुका दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया