लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही कार के नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत; दो की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2023 14:56 IST

पुलिस के अनुसार, हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे हादसा चालक के कार पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ।करीब दो बजे सासन थाना क्षेत्र के परमानपुर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

संबलपुरः ओडिशा के संबलपुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात एक कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कार चालक ने देर रात करीब दो बजे सासन थाना क्षेत्र के परमानपुर के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क से फिसलने के बाद पलटकर एक नहर में गिर गया।

अधिकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग गुरुवार को परमानपुर में एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के बाद झारसुगुड़ा जिले के बड़ाधारा में अपने घर लौट रहे थे। संबलपुर की जिलाधिकारी अनन्या दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सुबाला भोई, सुमंत भोई, सरज सेठ, दिब्या लोहा, अजीत खमारी, रमाकांत भुनियार और शत्रुघ्न भोई के रूप में की गई है। दास ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजन को सौंप दिए जाएंगे।

उधर, ओडिशा के नयागढ़ जिले में मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार रात ओडागांव मॉडल थाना क्षेत्र के कोमांडा पथरा में हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महेश्वरपुर के माधव प्रधान (20), सूर्यकांत प्रधान (19) और राकेश नायक (19) के तौर पर हुई है।

टॅग्स :ओड़िसासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल