लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार जून ओडिशा सरकार ने उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) की तरफ से आयोजित की जाने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की शुक्रवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा परीक्षाओं से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है।

राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को पहले ही रद्द कर दिया था।

इससे पहले, सीबीएसई और सीआईएससीई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।

कोविड-19 वैश्विक महामारी ने देशभर में अभूतपूर्व स्थितियां पैदा कर दी हैं, इस बात पर ध्यान दिलाते हुए पटनायक ने कहा कि मौजूदा स्थिति ने बच्चों की पढ़ाई को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, “हालांकि, बच्चों के जीवन की सुरक्षा सभी परीक्षाओं से ऊपर है।”

पटनायक ने कहा, “अगर जिंदगी रहेगी, तो समाज एवं सभ्यता के आगे बढ़ने की संभावना रहेगी। अगर जिंदगी ही नहीं रहेगी तो कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि अगर परीक्षाओं का आयोजन किया जाता तो यह बच्चों, शिक्षकों, परिजन और इस प्रक्रिया से जुड़े अन्य के जीवन को खतरे में डालता।

पटनायक ने कहा, “विद्यार्थियों के मानक के मूल्यांकन के लिए अच्छी तरह से परिभाषित वस्तुनिष्ठ मानदंड बनाए जाएंगे।” साथ ही उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से मानदंड तय करने को कहा।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी राज्य सरकार के मापदंड को लेकर आपत्ति हो, तो वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह