लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: विधानसभा की दो सीटों पर तीन बजे तक55.04 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा में दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में मंगलवार को तीन बजे तक कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से करीब 55.04 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों के सख्ती से पालन के साथ मतदान चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बालासोर सीट पर 54.85 प्रतिशत तथा जगतसिंहपुर जिले की तीतरोल सीट पर 39.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ स्थानों पर छद्म मतदान के दौरान वीवीपीएटी मशीनों में गड़बड़ियां मिलीं जिन्हें ठीक कर दिया गया। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस के लोहानी ने कहा कि दोपहर के समय मतदान में थोड़ी गिरावट आयी लेकिन इसके फिर गति पकड़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि बालासोर में एक महिला द्वारा रुपये बांटने के संदर्भ में मीडिया में आई खबरों को पुलिस देख रही है।

बालासोर से भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीतरोल से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक विष्णु चरण दास के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा ने बालासोर सीट से मदन मोहन दत्ता के पुत्र मानस कुमार दत्ता को टिकट दिया है जबकि बीजद ने स्वरूप दास को तथा कांग्रेस ने ममता कुंडू को इस सीट से टिकट दिया है।

तीतरोल सीट पर बीजद ने विष्णु चरण दास के बेटे बिजय शंकर दास को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने हिमांशु भूषण मलिक व भाजपा ने राजकिशोर बेहेरा को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

लोहानी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिये किसी भी मतदान केंद्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या नहीं रखी गई है।

इसी के अनुरूप तीतरोल सीट के लिए 265 की बजाय 373 और बालासोर के लिए 198 की बजाय 346 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है।

मतों की गणना 10 नवंबर को होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल