लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: विधानसभा की दो सीटों पर एक बजे तक 40.52 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 14:53 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर बाद एक बजे तक कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से करीब 40.52 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को हो रहे मतदान में कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बालासोर सीट पर 41.36 प्रतिशत मतदान तथा जगतसिंहपुर जिले की तीर्तोल सीट पर 39.68 प्रतिशत मतदाता एक बजे तक मतदान कर चुके थे।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ स्थानों पर ‘मॉक’ (छद्म) मतदान के दौरान वीवीपीएटी मशीनों में गड़बड़ियां मिलीं जिन्हें ठीक कर दिया गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस के लोहानी ने कहा कि दोपहर के समय मतदान में थोड़ी गिरावट देखी गई लेकिन इस के फिर गति पकड़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि बालासोर में एक महिला द्वारा रुपये वितरित किये जाने के संदर्भ में मीडिया में आई खबरों को पुलिस देख रही है।

बालासोर से भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्तोल से बीजू जनता दल के विधायक विष्णु चरण दास के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा ने बालासोर सीट से मदन मोहन दत्ता के पुत्र मानस कुमार दत्ता को टिकट दिया है जबकि बीजद ने स्वरूप दास को तथा कांग्रेस ने ममता कुंडू को इस सीट से टिकट दिया है।

वहीं तीर्तोल सीट पर बीजद ने विष्णु चरण दास के बेटे बिजय शंकर दास को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने हिमांशु भूषण मलिक व भाजपा ने राजकिशोर बेहेरा को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

लोहानी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिये किसी भी मतदान केंद्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या नहीं रखी गई है।

इसी के अनुरूप तीर्तोल सीट के लिए 265 की बजाय 373 और बालासोर के लिए 198 की बजाय 346 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है।

मतों की गणना 10 नवंबर को होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?