लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक दो विधानसभा सीटों पर 26.24 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से करीब 26.24 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को हो रहे मतदान में कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बालेश्वर सीट पर 27.6 प्रतिशत मतदान तथा जगतसिंहपुर जिले की तितरोल सीट पर 24.93 प्रतिशत मतदाता 11 बजे तक मतदान कर चुके थे।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ स्थानों पर ‘मॉक’ (छद्म) मतदान के दौरान वीवीपीएटी मशीनों में गड़बड़ियां मिलीं जिन्हें ठीक कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर मतदाताओं की संख्या क्रमिक रूप से बढ़ रही है।

बालेश्वर से भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तितरोल से बीजू जनता दल के विधायक विष्णु चरण दास के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

भाजपा ने बालेश्वर सीट से मदन मोहन दत्ता के पुत्र मानस कुमार दत्ता को टिकट दिया है जबकि बीजद ने स्वरूप दास को तथा कांग्रेस ने ममता कुंडू को इस सीट से टिकट दिया है।

वहीं तितरोल सीट पर बीजद ने विष्णु चरण दास के बेटे बिजय शंकर दास को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने हिमांशु भूषण मलिक व भाजपा ने राजकिशोर बेहेरा को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस के लोहानी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिये किसी भी मतदान केंद्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या नहीं रखी गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन