लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक दो विधानसभा सीटों पर 26.24 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:52 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से करीब 26.24 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को हो रहे मतदान में कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बालासोर सीट पर 27.6 प्रतिशत मतदान तथा जगतसिंहपुर जिले की तीर्तोल सीट पर 24.93 प्रतिशत मतदाता 11 बजे तक मतदान कर चुके थे।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ स्थानों पर ‘मॉक’ (छद्म) मतदान के दौरान वीवीपीएटी मशीनों में गड़बड़ियां मिलीं जिन्हें ठीक कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर मतदाताओं की संख्या क्रमिक रूप से बढ़ रही है।

बालासोर से भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्तोल से बीजू जनता दल के विधायक विष्णु चरण दास के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

भाजपा ने बालासोर सीट से मदन मोहन दत्ता के पुत्र मानस कुमार दत्ता को टिकट दिया है जबकि बीजद ने स्वरूप दास को तथा कांग्रेस ने ममता कुंडू को इस सीट से टिकट दिया है।

वहीं तीर्तोल सीट पर बीजद ने विष्णु चरण दास के बेटे बिजय शंकर दास को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने हिमांशु भूषण मलिक व भाजपा ने राजकिशोर बेहेरा को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस के लोहानी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिये किसी भी मतदान केंद्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या नहीं रखी गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो