लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : बीजद सभी विधानसभा क्षेत्रों, शहरी इलाके में स्थापना दिवस मनाएगा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 11:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) राज्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों और शहरी इलाके में 26 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाएगा।

बीजद के उपाध्यक्ष देबीप्रसाद मिश्रा ने रविवार को बताया कि पार्टी के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के मुताबिक पार्टी इस बार राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में स्थापना दिवस मनाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में 2021 में शहरी निकाय का चुनाव होगा।

इसके अलावा मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने 26 दिसंबर को स्थापना दिवस के पहले दो महत्वपूर्ण बैठकें बुलायी हैं। मिश्रा ने बताया पार्टी की कार्यकारिणी इकाई की बैठक 20 दिसंबर को और राज्य परिषद की बैठक 21 दिसंबर को होगी।

बीजद के गठन को 23 साल हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के निधन के बाद पार्टी का गठन किया गया था।

बीजद महासचिव (मुख्यालय) संजय दास बर्मा ने कहा कि बीजद के सभी विधायक, सांसद और सदस्य 21 दिसंबर को राज्य परिष्ठ की बैठक में हिस्सा लेंगे। बीजद के महासचिव अतनु एस नायक ने कहा कि राज्य परिषद की बैठक में कुछ राजनीतिक मसौदे पेश किए जाएंगे और कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह