लाइव न्यूज़ :

घटिया सड़क बनने पर आदिवासी इंजीनियर को उठक-बैठक लगवाने वाला BJD विधायक गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 25, 2019 07:48 IST

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटिया सड़क निर्माण कार्य के चलते पटनागढ़ विधायक ने जयकांत साबर को सरेआम सजा दी और प्रभारी इंजीनियर को उन्हें थप्पड़ मारने को भी कहा.

Open in App

ओडिशा पुलिस ने बीजू जनता दल (बीजद) के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने आदिवासी समुदाय के एक कनिष्ठ अभियंता को सरेआम उठक-बैठक करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया. यह घटना इस महीने की शुरुआत में सामने आई जब इसका एक कथित वीडियो वायरल हो गया था जिसमें विधायक पीडब्ल्यूडी अभियंता से सरेआम उठक-बैठक करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं.यह घटना पांच जून को पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई थी. घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश फैलने के बाद बोलांगीर के कलेक्टर अरिंदम दकुआ ने उप-कलेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए.जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटिया सड़क निर्माण कार्य के चलते पटनागढ़ विधायक ने जयकांत साबर को सरेआम सजा दी और प्रभारी इंजीनियर को उन्हें थप्पड़ मारने को भी कहा. मंगलवार दोपहर पुलिस ने विधायक को नुआपाड़ा के एक होटल से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें बोलांगीर लेकर आई.हालांकि विधायक ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी और तर्क दिया कि उन्हें लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए इंजीनियर से उठक-बैठक करवानी पड़ी.

टॅग्स :बीजू जनता दल (बीजेडी)ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह